दहेज के लिए की थी बल्लो की हत्या, सपरिवार मामला दर्ज

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैडारी में एक  महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जब जांच की तो पता चला कि महिला को ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे और जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी कुएं में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को बल्लोबाई पत्नी फूलसिह की 5 सितंबर 2016 को कुएं में लाश मिली थी। ससुरालीजनों ने उस वक्त पुलिस को बताया कि महिला घर से गायब हो गई थी जब सुबह उनको पता चला तो महिला की लाश कुएं में तैर रही थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था। लेकिन लडक़ी के परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि ससुराली जन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया करते थे और उन्होंने ही उसकी पुत्री की हत्या की है। 

उक्त मामले को एसडीओपी सुजीतसिंह भदौरिया कोलारस को जांच के लिए सौंपा। जांच में जो तथ्य सामने आए उससे पता चला कि बल्लोबाई को उसका पति फूलसिंह, ससुर कप्तानसिंह, सास श्रीवतिसिंह, कन्या, गोलू व लालसिंह आए दिन दहेज के लिए प्रताडि़त कर उसकी मारपीट करते थे। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसको कुएं में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!