कामख्या देवी तीर्थयात्रा की ट्रेन को विधायक भारती ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शिवपुरी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने आज 245 तीर्थ यात्रियों को कामख्यादेवी की यात्रा के लिए विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और उन्हें सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाए दी। उक्त विशेष ट्रेन 13 जून 2017 को वापस आएगी। विधायक श्री भारती ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी धर्मों एवं समाज के बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से तीर्थ यात्राए कराई जा रही है।

इस मौके पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं रामेश्वम् यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के नाते, रिश्तेदार एवं परिजन आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत रामेश्वरम् के लिए विशेष ट्रेन 14 जून 2017 को रवाना होगी तथा 19 जून 2017 को वापस आएगी। द्वारिकापुरी के लिए विशेष ट्रेन 22 जून को रवाना होगी तथा 27 जून 2017 को वापस आएगी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!