शादी से पहले सुहागरात, अब शादी के बंधन में बंधने से इंकार, फिर युवक पर FIR

vikas
0
shivpuri news

पोहरी।
शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना सीमा मे एक 21 साल क युवती के बलात्कार का मामले मे एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया हे। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर ग्वालियर मे उसका बलात्कार किया है। गोवर्धन थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है। आरोपी युवक ग्वालियर का रहने वाला है।

युवती ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि करीब एक साल पहले ग्वालियर के ठाठीपुर निवासी अजय वर्मा, पुत्र विजयराम वर्मा, से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। युवती के मुताबिक 24 मार्च को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ग्वालियर ले गया।

वहां किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रखा। शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि बाद में आरोपी शादी की बात टालने लगा। युवती का आरोप है कि जब गोवर्धन पुलिस उसकी तलाश करते हुए पहुंची, तब आरोपी ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!