फतेहपुर में ट्रैक्टर का पहिया चढा अनिकेत के सिर पर, युवक की मौत

vikas
0

shivpuri- news

शिवपुरी।
शिवपुरी शहर की सिटी कोतवाली सीमा में स्थित 26 नंबर कोठी के सामने बीते रोज एक बेकाबू ट्रैक्टर ने एक बाइक को पीछे टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक से गिरे युवक के सिर पर से ट्रैक्टर का पहिया चढ गया जिससे वह  गंभीर रूप से घायल हो गया,और ग्वालियर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पब्लिक ने ट्रैक्टर पकड़ लिया,इस घटना मे मारा गया युवक कोलारस के जगतपुर का रहने वाला था।

कोलारस थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी सोनू लोधी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अनिकेत भार्गव के साथ बाइक से टोंगरा से शिवपुरी आ रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे पीछे से आए लाल रंग के ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए।

सोनू को छाती और पैर में चोट आई, जबकि अनिकेत भार्गव निवासी विवेकानंद कॉलानी शिवपुरी के सिर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। घायल अनिकेत को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन घाटीगांव के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!