शिवपुरी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में युवा संगम अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 28 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से शासकीय आई.टी.आई., झांसी रोड शिवपुरी में किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसरों से जोड़ना तथा विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।
रोजगार मेले में सहभागिता हेतु शैक्षणिक योग्यता साक्षर, 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 48 वर्ष रहेगी। कार्यक्रम में स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित करने वाले विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा।
प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन करेंगी, जिनमें प्रमुख रूप से अतुल ऑटो लिमिटेड अहमदाबाद, रेजॉन सोलर लिमिटेड सूरत, सिनोवा गियर एंड ट्रांसमिशन लिमिटेड राजकोट, रवि टेक्नोफोर्ज लिमिटेड राजकोट, ऊनो मिंडा अहमदाबाद, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड राजकोट, विशाल बेरिंग लिमिटेड अहमदाबाद, केल्विन पाइप प्राइवेट लिमिटेड राजकोट, कोरोना रेमेडीज लिमिटेड अहमदाबाद, फ्लिपकार्ट अहमदाबाद, आरएसडब्ल्यूएम ऋषभदेव लिमिटेड उदयपुर (राजस्थान), विराट बायो प्लांटेक प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, सावित्री मैन पावर सर्विस सनद अहमदाबाद सहित अन्य कंपनियां शामिल रहेंगी।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।