शिवपुरी। शिवपुरी जिले के मगरौनी क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जब ख्यावदा गांव के पास एक तेंदुआ दिखाई दिया। सुबह के समय सड़क किनारे और जंगल क्षेत्र में घूमते चीते को देखकर ग्रामीणों ने उसका वीडियो बना लिया, जो अब इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, ख्यावदा निवासी कल्याण बाथम सुबह किसी काम से मगरौनी क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान पनघटा पुल के पास से ख्यावदा गांव की ओर बढ़ते समय मोहिनी के नजदीक जंगल क्षेत्र में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। अचानक तेंदुआ को देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने दूर से उसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
तेंदुआ के दिखाई देने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई। ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया, क्योंकि क्षेत्र में खेतों और जंगल के आसपास सुबह-शाम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। कई ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों को घरों के आसपास ही रखने की सलाह दी।
मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग की टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की निगरानी शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। फॉरेस्ट टीम का कहना है कि तेंदुआ जंगल की ओर वापस चला गया है और फिलहाल किसी प्रकार के खतरे की स्थिति नहीं है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।