शिवपुरी, संजय गौतम पर ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ का मामला दर्ज, घर को सड़क पर ला दिया

vikas
0

shivpuri samachaar

शिवपुरी।
शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस ने संजय ऑप्टिकल के संचालक पर ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि संजय गौतम एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए लगातार मानसिक प्रेशर बना रहा था। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संजय गौतम निवासी नवाब साहब रोड पर मामला दर्ज किया हैं। बताया जा रहा है संजय गौतम ने पीडिता की पति की दुकान बंद करा दी थी और उसके बेटे की नौकरी को छुड़वा दी थी।

घटना की शुरुआत करीब 5 महीने पहले हुई थी। शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आध्यात्मिक शांति के लिए 'बागेश्वर हनुमान चालीसा भजन समिति' से जुड़ी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी संजय गौतम से हुई। संजय ने बाद में अपनी एक अलग नई भजन समिति बना ली और महिला को भी उसमें शामिल होने के लिए मना लिया। लेकिन महिला को क्या पता था कि जिस मंच पर भगवान के भजन गाए जाते हैं, वहीं संजय गौतम अपनी गंदी नीयत छुपाए बैठा है। महिला का आरोप है कि कार्यक्रमों के दौरान संजय अक्सर उसे गलत तरीके से छूने (Bad Touch) की कोशिश करता था।

28 जनवरी को हदें पार, महिला ने बनाई दूरी तो शुरू हुआ इंतकाम

महिला के मुताबिक, बीते 28 जनवरी 2026 को आयोजित एक हनुमान चालीसा कार्यक्रम के दौरान संजय गौतम ने सारी हदें पार करते हुए उसके साथ बेहद अश्लील हरकत की। इस घटना से सहमी और आहत महिला ने तुरंत समिति के सभी कार्यक्रमों में जाना और संजय से बात करना बंद कर दिया। बस यही बात आरोपी संजय को नागवार गुजरी। उसका अहंकार इस कदर जागा कि उसने महिला और उसके परिवार को बर्बाद करने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया।


सनकी आशिक की जिद,मिलने आओगी तो ही चलेगा पति का क्लीनिक

जब महिला ने संजय के फोन उठाने बंद कर दिए और उसकी अनुमति मांगें मानने से साफ इनकार कर दिया, तो संजय ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर महिला के बेटे को उसकी नौकरी से हटवा दिया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा, तो महज तीन दिन पहले उसने खरई-तेंदुआ स्थित महिला के पति के क्लीनिक को भी अपनी दादागिरी के बल पर बंद करवा दिया। परिवार रातों-रात पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया। महिला ने रोते हुए पुलिस को बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसे फोन कर सीधे शब्दों में सौदेबाजी की। आरोपी ने कहा,जब तक तुम मुझसे अकेले में मिलने नहीं आओगी, तुम्हारा पति शिवपुरी में काम नहीं कर पाएगा। उसे भूखा मार दूंगा। अगर तुम मेरी बात मानकर मिलने आ गई, तो मैं तुम्हारे बेटे की दोबारा बड़ी जगह नौकरी लगवा दूंगा।


20 मई का आखिरी फोन कॉल और ऑडियो सबूत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

आरोपी लगातार महिला को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। बीते 20 मई को भी आरोपी ने फोन पर महिला से अश्लील बातें की और बेटे की नौकरी का लालच देकर मिलने बुलाया। लेकिन इस बार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और आरोपी की इस पूरी बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इस पुख्ता कॉल रिकॉर्डिंग के साक्ष्य के साथ पीड़िता कोतवाली थाने पहुंची।  कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी संजय गौतम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!