शिवपुरी,जीजा ने साली को फावडे से काट दिया,अवैध संबंधो का रिजल्ट

vikas
0

shivpuri news

पिछोर।
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले ग्राम दुल्हई में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला को आरोपी पिछले 3 दिनों से पत्नी मे रखा हुआ था वह महिला का रिश्ते मे जीजा लगता था। महिला को फावड़े से काटकर हत्या की है। आरोपी फिलहाल फरार है,पुलिस ने नाम दर्ज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

मजदूरी करने आया था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी राजा आदिवासी उम्र 20 वर्ष साल निवासी ग्राम दुल्हई, ने भौंती थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। राजा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां शामंदी (45 वर्ष), पत्नी उमा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिछले 15 दिनों से हम्मीरपुरा के रहने वाले चंद्रभान लोधी के खेत पर गुम्मा (ईंट) बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान तीन दिन पहले उनका एक रिश्तेदार कल्लू आदिवासी (65 वर्ष), निवासी रमगढ़ा (थाना करैरा), भी उनके पास आकर रहने लगा। कल्लू रिश्ते में राजा का मौसा लगता था।

तीन दिन से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे दोनों

शिकायत के मुताबिक, मृतका शामंदी और आरोपी कल्लू आदिवासी के बीच कथित तौर पर संबंध थे और वे पिछले तीन दिनों से एक ही खेत में पति-पत्नी की तरह साथ-साथ रह रहे थे। 18 मई की रात को भी पूरा परिवार काम खत्म करके खेत में ही महुआ के पेड़ के नीचे सोने चला गया था। शामंदी और कल्लू अन्य परिजनों से थोड़ी दूरी पर एक दूसरे महुआ के पेड़ के नीचे सोए हुए थे।

आधी रात को हुआ विवाद, बेटे के सामने ही मार डाला

घटनाक्रम के अनुसार, 19 मई की रात करीब 3 बजे अचानक शामंदी और कल्लू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। झगड़े की आवाज सुनकर जब शामंदी का बेटा राजा दौड़कर मौके पर पहुंचा, तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। राजा ने देखा कि उसका मौसा कल्लू हाथ में फावड़ा लिए उसकी मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था।

मौके पर ही मौत: फावड़े के गहरे और गंभीर घाव लगने के कारण शामंदी ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। जब तक राजा अपनी मां को बचाने के लिए आगे बढ़ता, आरोपी कल्लू रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की तरफ भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई और तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही भौंती थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने फरियादी बेटे राजा आदिवासी की शिकायत पर आरोपी कल्लू आदिवासी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का का मामला दर्ज कर लिया हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!