शिवपुरी लवमैरिज के बाद भडके युवती के परिजन, मायके वाले कर रहे है परेशान

vikas
0
shivpuri samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसके परिजन उसके पति और ससुराल पक्ष को लगातार परेशान कर रहे हैं। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि उसने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया है और अब उसे तथा उसके पति के परिवार को धमकियां दी जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम नांद निवासी दीक्षा जाटव पुत्री कैलाश जाटव ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को दिए आवेदन में बताया कि उसका प्रेम संबंध ग्राम घटवरा निवासी रविन्द्र जाटव पुत्र प्रकाश जाटव से था। युवती के मुताबिक उसने अपने परिवार वालों से रविन्द्र जाटव के साथ शादी कराने की बात कही थी, लेकिन परिजनों ने इससे साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसे डरा-धमकाकर रिश्ते को खत्म करने का दबाव भी बनाया गया।

दीक्षा जाटव ने आवेदन में उल्लेख किया है कि परिवार के विरोध और लगातार दबाव के चलते उसने घर छोड़ दिया और 4 मई 2026 को ग्वालियर पहुंचकर रविन्द्र जाटव के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। युवती का कहना है कि वह बालिग है और उसने पूरी तरह अपनी इच्छा और होश-हवास में यह विवाह किया है।

आरोप है कि विवाह के बाद युवती के परिजन अठोंक जाटव, कैलाश जाटव, रामकुमार जाटव और श्रीराम जाटव लगातार रविन्द्र जाटव के परिवार और रिश्तेदारों को परेशान कर रहे हैं। आवेदन में कहा गया है कि आरोपी पक्ष ग्राम नांद से घटवरा पहुंचकर पति के परिजनों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे दोनों परिवारों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

युवती ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसके पति रविन्द्र जाटव, उनके परिवार और रिश्तेदारों को अनावश्यक रूप से परेशान होने से बचाया जाए तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले को लेकर पुलिस द्वारा आवेदन की जांच किए जाने की बात सामने आई है

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!