पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिडे, क्रास मामला दर्ज

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वाले ग्राम मोहरा में रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में क्रॉस कायमी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार रामेश्वर पुत्र मथुरा प्रसाद बैरागी उम्र 50 वर्ष ने केस दर्ज करवाया कि उसकी सुनील सेन से रंजिश चली आ रही थी जिस कारण सुनील सेन, दीपक, वीरेन्द्र, जगराम निवासी ग्राम मोहरा ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। 

वहीं विष्णु पुत्र छोटेलाल सेन उम्र 35 वर्ष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पवन बैरागी उसके घर आकर गाली-गलौज कने लगा जब उसने मना किया तो पवन के साथ आए नीतू बैरागी, बालकदास बैरागी, मुकेश बैरागी निवासी ग्राम मोहरा ने लाठियों से उसकी मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी थी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!