विक्षिप्त महिला से बलात्कार की कोशिश, नाकाम तो मार दी ईंट

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फिजीकल कॉलेज के पास बने खण्डरनुमा कमरे में सो रही एक विक्षिप्त महिला के साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए जब पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी उसमें र्ईंट मारकर भाग गया। जिससे महिला के शरीर में चोटें आर्ई हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला रूबिना परिवर्तित नाम तेली मोहल्ले की निवासी है लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण उसके पति ने उसका त्याग कर दिया। तब से वह फिजीकल कॉलेज के पास एक खण्डरनुमा कमरे में रहकर अपना जीवन गुजार रही है।

विगत सात जून को रात्रि के समय वह उक्त स्थान पर सो रही थी जहां एक युवक वहां आ गया और उसने पीडि़ता के समक्ष अश्लील प्रदर्शन किया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की जब पीडि़ता ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और उस पर ईंट से हमला बोल दिया जिससे पीडि़ता के यहां चोट आ गर्ई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!