चाचा से राशनकार्ड लेने गई बच्ची ने देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में गणेश गली में एक मासूम अपने चाचा से राशनकार्ड लेने गई। जब चाचा के कमरे में जाकर देखा तो मासूम के पैरों तले जमींन खिसक गई। मासूम का चाचा फांसी के फंदे पर लटक रहा था। वह इस घटनाक्रम को देखकर जोर से चींखी जहां मासूम की आबाज सुनकर बड़ा भाई ऊपर गया और पुलिस को सूचित किया। 

जानकारी के अनुसार रामसेवक पुत्र परमू योगी उम्र 36 वर्ष निवासी गणेश गली अपने भाई के साथ एक ही मकान में रहता था। उसकी पत्नि को पहले ही उसने मारपीट कर भगा दिया था। उसके बाद दोनो अलग अलग एक ही मकान में रहने लगे थे। दोनो भाईयों मूलचंद और रामसेबक का संयुक्त राशनकार्ड था। 

तभी आज सुबह मूलचंद ने अपनी 7 वर्ष की बेटी रिम्मी को राशनकार्ड लेने ऊपर चाचा के कमरे में भेजा तो चाचा फांसी पर झूलता मिला। इस मामले की सूचना पर पुलिस ने लाश को उतरवाकर पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर युवक ने फांसी किन कारणों से लगाई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!