कटने जा रही भेंसों से भरा ट्रक पकड़ा

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले से होकर कटने के लिए ले जा रही मवेशियो की तस्करी बंद होने का नाम नही ले रही है। रन्नौद के महोम्मद पुर से एक ट्रक 407 क्रमांक एम.पी 06जी.ऐ1930 में 18 भेस और पड़े क्रूरता पूर्वक भर कर काटने के लिए शिवपुरी के रास्ते कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इस बार रन्नौद पुलिस की सतर्कता से दिनदहाड़े ले जाया जा रहा यह ट्रक पकड़ा गया। रन्नौद पुलिस ने ट्रक, मवेशी जब्त कर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार रन्नौद से 18 मवेशियों को भर कर एक ट्रक महोम्मद पुर क्षेत्र के जंगल के रास्ते से परिवहन कर काटने के लिए ले जाया जा रहा था। शुक्रवार करीब शाम 8 बजे यह ट्रक नट बाबा के मंदिर के आगे ग्राम महोममदपुर से गुजर रहा था तब रन्नौद पुलिस ने ट्रक को रूकवा कर तलाशी ली और वाहन चालक से पूछतांछ किया तो चालक ने भेस-पड़ा कटने के लिए ले जाना बताया। 

इस पर पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर उन्हें वाहन सहित रन्नौद थाना लाकर प्रकरण कायम कर लिया। इसके बाद यहां थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक रणवीर यादव साक्षी सुरेश सेन पंचनामा बनाकर मवेशियों को ट्रक से निकाला और गौशाला के सुपुर्द किया। ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्घ किया गया है। ट्रक चालक बाज खां और परिचालक बल्लू खां ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी वे कई बार मवेशियों को पहुंचा चुके हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!