जमींन को लेकर विवाद,मारपीट, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साखनौर में जमीन बटवारे को लेकर चार लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। इस मारपीट में युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार मिश्रा पुत्र फितरू जाटव उम्र 50 वर्ष  निवासी साखनौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि वह गुरूवार शाम अपने खेत पर था उसी वक्त उसके रिश्तेदार सुखुआ, बाबूलाल, भरत, रामकृष्ण जाटव निवासी साखनौर आए और उससे जमीन में हिस्सा मांगने लगे। जब मिश्रा ने कहा कि तुम अपना हिस्सा पहले ही ले चुके हो अब तु हारा कोई हिस्सा नहीं है जिस पर उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे जिस पर मना किया तो सभी ने मिलकर मिश्रा की लाठी, लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!