कोलारस पुलिस के गाल पर चोरों का तमाचा, चोरी के बाद फिर चोरी करने पहुंचे

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में धीरे-धीरे छुटमुयै चोरों का आंतक बरफना शुरू हो गया है। जिसके चलते लोगों में दहशत पैदा हो गई है। लेकिन आज रात्रि तो चोरों ने हद उस समय कर दी जब एक घर से चोरी करने के बाद चोर पुन:चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे। गनीमत रही की घर मालिक की नींद खुल गई। और वह चोरों के पीछे भागे जब तक चोर रफू चक्कर हो गए। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि नगर के बीचो बीच घर के बाहर से चोरों ने  बाईक को निशाना बनाते हुए बाईक क्रमांक एमपी 33 एमएच 1752 को पार कर दिया। जिसकी शिकायत कपिल गर्ग (रिक्की) ने कोलारस थाने में दर्ज करा दी है। 

अब तो हद तब हो गई कि जिस जगह से बाईक चोरी हुई उसके दूसरे दिन भी चोर अन्य गाडिय़ों पर हाथ साफ करने कि फिराक में थे। लेकिन मकान मालिक के जागने के कारण चोर अपने मनसुबो में कामयाब नही हो सके। 

चोरी करने से पहले ही मकान मालिक ने आवाज देकर आस पास के लोगो को जगाया और अपने स्तर पर चार पांच गाडिय़ो से चोरो को पकडऩे के लिए पीछा भी किया। लेकिन चोर पकड़ में नही आ सके। इस पुरे मामले से पुलिसिया गस्त पर सवाल उठने लगे है और लोग दहशत में है। 

पिछली चोरियो का भी नही लगा सुराग
बताना होगा कि यह कोलारस यह कोई पहली चोरी कि घटना नही है। पहले भी उत्सव वाटिका के सामने से 23 मार्च को स्टार स्र्पोट बाईक पर चोरो ने हाथ साफ कर लिया। इससे पहले भी चोरो ने हाईवे किनारे, मानीपुरा, जगतपुर, अन्य जगह पर मकानो को अपना निशाना बनाते हुए चोर लाखो पर हाथ साफ कर चुके है। जिसमें से कई चोरियो का आज तक कोई सुराग नही लगा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!