गोलीकाण्ड के चार इनामी आरोपी दबौचे

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने बीती रात सिंहनिवास गोलीकाण्ड के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिन आरोपियों को गिर तार किया है उन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम भी घोषित किया गया है।

कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने दी जानकारी में बताया कि पिछले कुछ समय पूर्व सिंहनिवास में जनपद अध्यक्ष के परिवार पर हुए हमले के आरोपी भूरा रावत पुत्र दखनलाल रावत सिकरावदा सिरसौद, दिलीप रावत पुत्र रमेश रावत ग्राम सिकरवदा, देवेन्द्र रावत पुत्र सिरनाम सिंह रावत सिंहनिवास, राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश रावत निवासी खैरोना को पिपरसमा रोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। श्री मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से राजकुमार पर 2 हजार तथा बाकी अन्य पर 1-1 हजार का इनाम पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषित किया था। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!