लोहे की चद्दरों से भरा ट्रक पलटा, ड्रायवर की मौत, क्लीनर गंभीर घायल

NEWS ROOM
0
पोहरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी अनुविभाग के पोहरी कस्बे में श्योपुर पर एक चद्दरों से भरा ट्रक अनियत्रिंत होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक का ड्रायवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया मौके पर मय दल के पहुंचे। जहां ट्रक में घुस रहे घायलों को बमुश्किल निकाला और उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां ड्रायवर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही क्लीनर की हालात गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 9741 शिवपुरी श्योपुर की और जा रहा था। तभी पोहरी से 7 किमी दूर रिच्छाई रोड़ पर ड्रायवर का ट्रक पर से संतुलन विगड़ गया। जिसके चलते ट्रक अनियत्रिंत होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक ड्रायवर काशीराम घोषी उम्र 43 वर्ष निवासी घोषीपुरा गुना की मौत हो गई। वही क्लीनर घायल बताया जा रहा है।

बताया गया है कि ट्रक ड्राइवर करीब 1 घंटे तक ट्रक के अंदर फसा रहा जब डायल 100 टीम को सूचना मिली जिस पर डायल 100 की टीम और पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया मौके पर पहुचे और ट्रक ड्राइवर को बड़ी मशक्कत करने के बाद उसे बाहर निकला गया तत्काल ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!