आबकारी विभाग कि छापामार कार्यवाही, 127 शराब भट्टियां तबाह

NEWS ROOM
0
कोलारस। शराब का अवैध कारोबारियो आज आबकारी की टीम ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। इस कार्यवाही में आवकारी की टीम ने अबैध देशी शराब की भट्टीयों को तबाह कर दिया। 

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग अधिकारी संदीप लुहानी के नेत्रत्व में चार वाहनो में सवार होकर आए दल ने ग्राम लिलवारा और भड़ौता में छापामार कार्यवाही कर कंजर समुदाय के यहां 127 अवैध भटटी शराब को जप्त कर नष्ठ कर दिया है। साथ ही 250 किग्रा अवैध शराब जप्त की है। 


आबकारी विभाग को मुखबिर मिली कि क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध शराब की भट्टिया संचालित की जा रही है। जिस पर क्षेत्र के कई ग्रामो में छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया। जिससे अवैध शराब का व्यापार करने वालो में हडक़ंप कि स्थिती निर्मित हो गई। आबकारी विभाग टीम में मुख्य रूप से टीम प्रभारी संदीप सिंह, अनिरूध खानवालकर, अशोक शर्मा, केपी शर्मा, राहुल गुप्ता, हैडकांस्टेबल राजेन्द्र गाौरव, अजयराज यादव, रमेश दांगी मोजूद रहे। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!