उधारी के रूपए मांगने पर महिला और पति को पीट दिया

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऐनपुरा में महिला और उसके पति को इस कारण धुन दिया क्योंकि महिला ने आरोपी से उधारी के रूपए मांग लिए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 323, 294, 451, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता सुनीता बाई अपने पति ब्रजेश चिड़ार के साथ घर के पास परचून की दुकान संचालित करती है जहां से आरोपी नैनू उर्फ धर्मेंद्र धाकड़ ने उधारी में सामान लिया और उसके बाद से उसने दुकान पर आना बंद कर दिया। 

कल जब आरोपी वहां से गुजरा तो पीडि़ता ने उसे रोक लिया और उससे उधारी के पैसों की मांग की तो आरोपी भडक़ गया और उसने महिला के पति ब्रजेश चिड़ार को जातिसूचक गालियां देकर मारपीट कर दी। 

जब पति को बचाने पीडि़ता आई तो आरोपी ने उसको भी नहीं बख्शा और महिला को धमकी दी की अगर उसने दोबारा उससे रूपए मांग तो वह दोनों को जान से मार देगा। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया बाद में दोनों पीडि़त पति पत्नि थाने पहुंचे जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!