किरार छात्रावास के पास जुआ खेल रहे 12 जुआरी दबौचे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने कल दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुए के फड़ों पर कार्यवाही कर वहां से 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर 11 हजार 3 सौ 50 रूपए की राशि बरामद की है। 

जानकारी के अनुसार कल शाम चार बजे पुलिस को पहली सूचना मिली किरार छात्रावास के पास आरोपी सोनेराम धाकड़, अशोक रावत, रामसेवक धाकड़, विनोद वर्मा, हरिवल्लभ धाकड़, सतीश धाकड़ हार जीत का दांव लगा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की जहां से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास 6 हजार 200 रूपए की राशि जब्त कर ली। 

वहीं दूसरी कार्यवाही शाम 6 बजे सावरकर पार्क के पास स्थित पुराने फायर बिग्रेड स्टेशन पर की जहां से आरोपी सोनू शर्मा, भरत सिंह धाकड़, रामेश्वर धाकड़, वीरेंद्र धाकड़, रमेश धाकड़ और परमाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया जिनसे 51 सौ 50 रूपए की राशि पुलिस ने जब्त कर ली।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!