बीबी को मायके छोड़ आया और कर लिया दूसरा विवाह, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नि को गुमराह कर दूसरी युवती से विवाह कर लिया और जब पीडि़ता को पति की इस करतूत के बारे में पता चला तो आरोपी ने उसे गालियां देकर घर से भगा दिया। जिससे व्यथित होकर पीडि़ता ने अपने पति के खिलाफ थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 454 और 294 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडि़ता गायत्री लोधी का विवाह वर्ष 2003 में आरोपी रामकिशन लोधी के साथ हुआ था। विवाह के बाद दोनों राजी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे लेकिन दो तीन माह पहले आरोपी रामकिशन ने अपनी पत्नि गायत्री को मायके भिजवा दिया और इसी बीच पिछोर के ग्राम पीपलखेड़ी में रहने वाली मनीषा पुत्री बाबूलाल लोधी के साथ रामकिशन ने दूसरा विवाह कर लिया और उसके साथ जीवन व्यतीत करने लगा इस बात की  भनक पीडि़ता को आरोपी ने लगने नहीं दी। 

पीडि़ता को मायके में रहते हुए लम्बा समय हो गया और आरोपी  भी उसे लेने नहीं पहुंचा तो पीडि़ता स्वयं अपनी ससुराल सिरसौद पहुंची जहां उसे ज्ञात हुआ कि उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया है इस पर पीडि़ता ने पति को काफी समझाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसे गालीयां देकर घर से भगा दिया
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!