माँ-पुत्र पर प्राणघातक हमला, 4 युवको पर मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरिच्छा में कल चार आरोपियों ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते कुंऐ पर पानी भर रही एक महिला और उसके  पुत्र पर कुल्हाडिय़ों से जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो  गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया जिनकी शिकायत पीडि़त महिला ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307, 294, 506 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी प्रेमाबाई पत्नि देव सिंह तोमर निवासी गुरिच्छा कल अपने पुत्र दिलीप सिंह तोमर के साथ गांव में स्थित कुंए पर पानी भरने गई थी जहां आरोपी मंगल सिंह तोमर, राजा भैया तोमर, विवेक सिंह तोमर और मोनू तोमर ने दोनों को रोक लिया और उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया।

 जब दिलीप ने आरोपियों को रोका तो आरोपियों ने उस पर फर्सा, कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला बोल दिया और उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह अचैत होकर जमीन पर गिर गया। पुत्र की स्थिति देखकर प्रेमाबाई उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसकी भी मारपीट कर दी और फरियादिया को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग खड़े हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!