किशोरी की सगाई दूसरी जगह की तो पहले ने कर लिया अपहरण

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के मानक बसई में एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी धारा सिंह रावत निवासी टोंगरा के विरूद्ध भादवि की धारा 363 का प्रकरण कायम किया गया है। उक्त  नाबालिग युवती का विवाह संबंध पहले आरोपी धारा सिंह के साथ किया गया था। 

पुलिस द्वारा दी गर्ई जानकारी के अनुसार गांव के कैलाश रावत ने अपनी नाबालिग पुत्री प्रीति बदला हुआ नाम की सगार्ई पहले धारा सिंह रावत निवासी टौंगरा के साथ तय कर दी थी। बाद में कैलाश ने इस संबंध को अपनी भूल मानते हुए अपनी पुत्री का विवाह संबंध दूसरे लडक़े के साथ तय कर दिया। जब इसकी जानकारी धारा सिंह को लगी तो बोखलाकर एवं गुस्से में उसने अपने साथियों की मदद से कमला का अपहरण कर लिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!