सिंचाई परियोजना के लिए संभावित स्थल पर विधायक भारती ने टीम के साथ किया निरीक्षण

NEWS ROOM
शिवपुरी। गत दिवस पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के दल सहित ग्राम मढेवा, रामपुरा, विलूखो, पतारा, सुजियापुरा, रामपुरा, करई, वारा, नयागांवा, सेंवढा़, टेंहटा हिम्मतगढ़, कलोथरा, नयागांव, भैंसौरा, सुभाषपुरा, इंदरगढ, लखनपुरा, गुरावल, में कृषि भूमि की सिंचाई संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सिंचाई परियोजना निर्माण के संभावित स्थल पर पहुंचे।

जहां उन्होने मढेवा तथा जमोनियॉ में संभावित परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। इस स्थान पर परियोजना स्वीकृत होने से 700 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचिंत होने की संभावना है। मढेवा के उपरान्त विभागीय दल द्वारा खाडा स्थल का निरीक्षण किया गया यहां पर परियोजना स्वीकृत होने से 500 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होने की संभावना है। इसके साथ ही दल द्वारा पाडरखेडा तालाब, टेंहटा हिम्म्तगढ नाला का निरीक्षण भी किया गया ।

विदित हो कि स्थानीय ग्रामवासियों द्वारा इस क्षेत्र में कृषि भूमि की सिंचाई हेतु सिंचाई परियोजना स्वीकृति की निरंतर मांग की जारही है इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री छीपा, इंजीनियर श्री भागर्व सहित यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर विधायक भारती ने कहा कि जनता की मांग पर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर जारी है।

इसी क्रम में इस क्षेत्र के आसपास के ग्रामों में सिंचाई परियोजना हेतु प्रयास किया जा रहा है। सिंचाई परियोजना के संभावित स्थलों के निरीक्षण उपरान्त ही उपयुक्त स्थान का चयन किया जावेगा। इस अवसर पर विधायक भारती के साथ डॉ.मंगल सिंह, बनवारी लाल, सुनील धाकड, ओमप्रकाश, मुरारीलाल, भागीरथ, कमलू कुशवाह, अजय सरपंच, सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!