अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जरगवांचक्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी आत्मलीला समाप्त कर ली। फांसी किन कारणों से लगाई है यह अभी खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार फरियादी प्राण सिंह पुत्र वचनलाल आदिवासी उम्र 45 साल निवासी जरगवाचक ने दिनारा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरे पुत्र कल्लू उम्र 18 वर्ष ने मकान में रात्रि के समय अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पीएम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!