पानी बांटने को लेकर विवाद: आंख में झौंक दी मिर्ची, मारपीट

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत लक्ष्मीनिवास के पीछे ऑटो से पानी बांटने वाले दो लोगों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा ऑटो के ड्रायवर ने साथ में काम करने वाले व्यक्ति की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

फरियादी रिंकू पुत्र कल्लू सोनी 22 निवासी संजय कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि गर्मी के दिनों में शहरवासियों को पानी पिलाने के लिए लोडिंग ऑटो में पानी की टंकी रखवाकर जगह-जगह वितरित कराने का कार्य किया जाता है। इस लोडिंग ऑटो पर रशीद खान निवासी सईसपुरा व भगवानदास नौकरी करते हैं, लेकिन इस काम से रशीद खान को हटा दिया गया था। 

गुरुवार रात करीब 9:30 बजे लक्ष्मीनिवास के पीछे रसीद खान आया और भगवान से कहने लगा कि तेरी वजह से मेरी नौकरी गई है और गाली-गलौंज करने लगा। जब भगवानदास ने गाली देने से मना किया तो उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डालकर मारपीट कर दी और मौके से भाग गया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!