सिरसौद पुलिस ने पकड़ी 20 पेटी देशी शराब

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना पुलिस ने आज 20 पेटी देशी शराब को जप्त कर लिया है। इस शराब को दो युवक ले जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बेचने बाले ठेकेदार पर भी मामला दर्ज किया है। 

सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को मुखबिर की सूचना मिली जिस पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। जहां से 20 पेटी देशी प्लेन शराब की कीमत लगभग 55 हजार रूपये बताई जा रही है।  

पुलिस ने आरोपी शिवसिंह पुत्र जन्ना रावत निवासी टोंगरा तथा रामा पुत्र गजराज रावत निवासी ग्राम डहरवारा के विरूद्ध धारा 34/2 आबकारी एक्ट का मामला कायम किया है। इसके अलावा शराब ठेकेदार राजेन्द्र राय निवासी झांसी को भी धारा 42 आबकारी एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है जिसके यहां से शराब खरीदकर आरोपी लाते थे। इनमें से आरोपी रामा रावत भाग निकलने में सफल रहा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!