घर में घुसने को लेकर विवाद, क्रॉस मामला दर्ज

पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पनिहारी में घर में घुसने के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बृजेश पुत्र हरीप्रसाद लोधी (26) निवासी पनिहार ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि शुक्रवार की देर शाम धनीराम, सीताराम, सावित्री, जूही जोशी उसके घर में घुस आए और गाली-गलौंज करने लगे जब गालियां देने से मना किया तो डंडे व लाठियों से मारपीट कर दी। 

घटना में युवक के सिर में चोट आई है। वहीं धनीराम जोशी पुत्र रामदयाल जोशी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि सुरेन्द्र लोधी, बृजेश लोधी उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट कर। पुलिस ने दोनों ही मामलों में क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!