शिवपुरी। दीनदयाल रसोई में आज पोहरी विधायक प्रहलाद भारती की ओर से यहां आने वाले लोगों को भोजन कराया गया। इस हेतु श्री भारती ने अपनी ओर से 5100 रूपए का दान दिया। वहीं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती सरला भारती ने किशोर न्याय बोर्ड सदस्य के रूप में स्वयं और अपने सहयोगी रंजीत गुप्ता के साथ 1100 रूपए दान दिए वहीं अपने हाथों से दीनदयाल रसोई में लोगों को भोजन कराया।
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने दीनदयाल रसोई में 50 किलो गेंहू का दान देने की घोषणा की वहीं रसोई में आज उन्होंने भी सेवा की। बाल कल्याण समिति की सदस्य उमा मिश्रा ने भी 50 किलो गेंहू दान में दिया। दीनदयाल रसोर्ई में आज सुबह 11 बजे विधायक भारती की धर्र्मपत्नि श्रीमती सरला भारती पहुंची।
श्रीमती भारती किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य भी हैं। उनके साथ किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रंजीत गुप्ता, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन और सदस्य श्रीमती उमा मिश्रा भी थी। यहां आकर सभी ने दीनदयाल रसोर्ई संचालन में सहयोग किया और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा। सभी ने दीनदयाल रसोई की गुणवत्ता की सराहना की।