सूने घर में चोरों का धावा,जेबरात सहित नगदी पार

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के खण्डेलवाल फैक्ट्री के पास स्थित एक सूने मकान पर बीती रात्रि चोरों ने धावा बोलकर वहां से नगदी व चांदी के जेबरात चोरी कर लिए। घटना से पूर्व गृह स्वामी घर में ताला लगाकर पोहरी के ग्राम धौरिया में अपनी पत्नि और बच्चों को लेने गया था। चोरी की सूचना आज सुबह पड़ौसियों द्वारा उसे मिली जिस पर वह शिवपुरी आया और घर में हुई चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी। 

जानकारी के अनुसार नरोत्तम पुत्र शिवदयाल कटारे निवासी खण्डेलवाल फैक्ट्री के पास रहने वाला जो कल सुबह 8:30 बजे घर में ताला लगाकर ग्राम धौरिया अपनी पत्नि और बच्चों को लेने गया हुआ था। रात्रि में चोरों ने उसके सूने घर को निशाने पर ले लिया और घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया जहां चोरों ने उसकी अलमारी में रखे बच्चों के चांदी के कड़े पायलें व 1200 रूपए नगदी व किचिन में रखा एक सिलेण्डर चोरी कर लिया। 

आज सुबह 5:30 बजे जब उसके पड़ौस में रहने वाला एनडी गुप्ता घूमने के लिए घर से  निकला तो उसे श्री कटारे के घर का ताला टूटा हुआ दिखा जिसकी सूचना उसने तुरंत ही श्री कटारे को मोबार्ईल से दी। जिस पर श्री कटारे अपने परिवार के साथ शिवपुरी वापस आए और घर की स्थिति देखी जहां सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा और अलमारी से सामान गायब था। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!