खेत की फेंसिंग में आया करंट,महिला की मौके पर मौत

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के बदरबास थाना क्षेत्र के ग्राम दीघौदी में एक महिला की करंट लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की सूचना मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार आशा बार्ई पत्नि सुनील परिहार उम्र 32 वर्ष अपने घर से खेत पर गई हुई थी। तभी खेत में लगी तारफेंसिंग में अचानक करंट आ गया और महिला उक्त तार में उलझ गई। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!