चोरी करने घर में घुसा चोर,पब्लिक ने पकड़ा,हुई कुटाई

NEWS ROOM
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पिछेर कस्बे में ही बड़ा बाजार इलाके में बीती रात्रि एक घर में चोरी के उदेश्य से घुसे एक चोर को गृह स्वामी ने दबोच लिया और पब्लिक के हवाले कर दिया। पब्लिक ने उक्त चोर की जमकर खेर खबर ली और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शशांक पुत्र राजेश तिवारी निवासी बड़ा बाजार पिछोर बीती रात्रि अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी रात्रि करीब 11:30 बजे एक चोर राहुल शर्मा चोरी की नियत से घर में घुस गया खटपट की आवाज सुनकर श्री तिवारी जाग गए जिन्होंने चोर को घर में घुसा देखा तो श्री तिवारी ने उसे पकड़ लिया और शोर मचाकर घर के सभी सदस्यों को जगा दिया।

घर मे शोर की आवाज सुनकर पडौसी भी आ गए और सभी पडौसीयों ने चोर पर जमकर अपने हाथ साफ किए। बाद में चोर की सभी ने मिलकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी जिस पर पुलिस मौैके पर पहुंची जहां चोर को पुलिस के सुपुर्र्द कर दिया। जिसे लेकर पुलिस थाने आ गर्ई और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!