युवती के साथ छेड़छाड़,विरोध किया तो लाठियों से पीटा

NEWS ROOM
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में एक महिला के साथ पड़ौैस में रहने वाले युवक ने उस समय छेडख़ानी कर दी जब महिला रात्रि में अपने घर पर सो रही थी। आरोपी ने महिला की लाठियों से मारपीट भी की और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता ने उक्त घटना की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज करा दी है। 

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय लाजवती (परिवर्तित नाम)कल्याणपुर विगत 5 मार्र्च की रात्रि करीब 10 बजे अपने घर पर  सो रही थी और उसका पति व सास दूसरे कमरे में सो रहे थे तभी आरोपी भोला आदिवासी घर में घुस  आया और महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। 

तभी पीडि़ता की नींद खुल गर्ई और उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने वहां रखे डंडे से उसकी मारपीट कर दी और उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने किसी को भी उक्त घटना के बारे में बताया तो वह उसे जानसे खत्म कर देगा। 

तभी पीडि़ता का पति व सास वहां आ गर्ई जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में पीडि़ता को लेकर उसका पति थाने पहुंचा जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 323, 506 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!