टायर फटने से शताब्दी ट्रेवल्स की बस पलटी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के फोरलाईन पर कानपुर से अहमदाबाद जा रही एक यात्री बस पलट गई। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ इसमे तीन यात्रीयों को मामूली चौटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 भाबभाडी क्षेत्र के पास सुरवाया थाना क्षेत्र में शताव्दी ट्रेवल्स की बस क्रमांक आरजे 26 पीवी 9063 का अगला टायर फट जाने से तेज गति होने के कारण पलट गई। जिससे बस में चीख पुकार मच गई। 

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चौटे नहीं आई। तीन यात्रियों को मामूली चौटे जरूर आई है। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में इलाज कराया गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!