गल्ला व्यापारी को कट्टा दिखाकर अपाचे सवारों ने की 7 लाख की लूट

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलोथरा फाटक के पास हाईवे पर बीती रात्रि दो अपाचे सबार युवकों ने कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दे डाला। बताया गया है दोनो बदमाश अपाचे बाईक पर सबार होकर आए थे और हेेलमेट पहने हुए थे। पुलिस इस मामले में पहले तो पर्देदारी करती रही बाद में लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी इंद्रवीर पुत्र हरिवल्लभ धाकड़ निवासी कलोथरा बीते रोज दाल बाजार में एक व्यापारी को सरसों बेच कर पैंमेंट लेकर लौट रहा था। बीती रात्रि बस जैसे ही बस कलोथरा फाटक पर पहुंची इंद्रवीर बस से उतरा और अपने पिता को बस स्टेण्ड पर आने के लिए फोन लगाया। 

पिता आ पाते तब तक दो युवक एक बाईक पर सबार होकर  हेलमेट पहने दो आए और उन्होंने हथियार दिखाकर व्यापारी को डराया धमकाया और उससे रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया जब पिता हरिवल्लभ ने इसका विरोध किया तो एक हवाई फायर कर बदमाश बैग लूटकर भाग गए। 

इसके बाद पिता पुत्र ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दस्यु अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!