आन-बान-शान से निकलेगें भगवान श्रीराम,करेंगे शहर में भ्रमण

NEWS ROOM
शिवपुरी। मेरा शिवपुरी, मेरा देश,  इस उद्देश्य हेतु रामनवमीं का पावन पर्र्व पांच अप्रैल को हिन्दु उत्सव समिति बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाएगी। जिसे लेकर समिति के सदस्य घर-घर पहुंचकर लोगों को शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। 

पिछले वर्ष जहां समिति द्वारा समस्त शिवपुरी वासियों के सहयोग से विशाल शोभा यात्रा निकाली गर्ई थी। जिसका पूरे शहर में भव्य स्वागत हुआ था। इसी तर्र्ज पर इस वर्र्ष भी हिन्दू उत्सव समिति इस वर्र्ष भी रामनवमीं पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करने में जुट गए हैं। समिति के सदस्य शहर भर में प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं। 

यहां तक की सोशल सार्ईड पर रामनवमीं शोभा यात्रा के नाम से ग्रुप बनाकर वहां जमकर शोभा यात्रा को भव्यता प्रदान करने के मैैसेज करके लोगों को शामिल होने के लिए अपील कर रहे हैं। 

इसी के साथ मंदिरों पर पहुंचकर भारत माता की आरतियों का आयोजन भी किया जा रहा है। आज शाम 7:30 बजे माधव चौैक पर स्थित हनुमान मंदिर पर समिति द्वारा भारत माता की आरती का  कार्र्यक्रम आयोजित किया गया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!