अपनी बेटी की शादी को लेकर आर्थिक तंगी के चलते वृद्ध ने लगाई फांसी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थानाा क्षेत्र के अंग्रेजी शराब की दुकान के पास शराब के कार्यालय की छत पर एक लाईट सुधारने का काम करने बाले युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की जेब से पुलिस ने सुसाईड नोट भी जप्त किया है। जिसमें युवक ने आर्थिक तंगी की बात लिखी है।

जानकारी के अनुसार भोला जाटव उम्र 50 वर्ष निवासी लुधावली जो कि प्रायवेट लाईट सुधारने का काम करता था। आज उसकी लाश कोतवाली थाना क्षेत्र के अंग्रेजी शराब के कार्यालय के ऊपर छत में टीनसेड से लटकी हुई मिली। जिस पर पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर लाश को नीचे उतारा। इसकी तलाशी लेने पर युवक की जेब से सुसाईड नोट मिला है। जिसमें युवक ने आत्महत्या के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराने की बात कही है।

सुसाईड नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसके लिए कोई भी दोषी नहीं है साथ ही अपने बच्चों सहित सभी चाहने बालों से माफी मांगी है। बताया गया है उक्त मृतक के घर में बेटी की स मेलन से शादी है। जिसको लेकर यह परेशान था और इसी आर्थिक तंगी के चलते युवक ने उक्त कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!