शिवपुरी। भारत में धार्मिक पौराणिक दृष्टि से नर्मदा का जो स्थान जनमानस में है उससे अधिक नर्मदा का सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नर्मदा नदी मात्र ही नहीं अपितु आस्था विश्वास का प्रतीक है। इसका जल निर्मल एवं अविरल बहता रहे। अत्यंत आवश्यक है इसी निमित्त नर्मदा देवी नर्मदे नर्मदा सेवा यात्रा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही है।
उक्त उदगार जिला बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी व्यक्त किए। साथ ही नर्मदा शोभा यात्रा का शुभारंभ जिले में 18 मार्च को होगा। जिसमें पिछोर के लिए जगराम सिंह यादव, लोकपाल लोधी, विकास पाठक, महुअर नदी से जल, कोलारस में रामस्वरूप रावत, हेमपाल दांगी, विपिन खैमरिया, राधेश्याम बंसल सिंध नदी एवं इंदार का जल, पोहरी से नरेन्द्र बिरथरे, प्रहलाद भारती, प्रथ्वीराज सिंह जादौन, रामबाबू मंगल कूनो नदी का जल एकत्रित कर 19 मार्च को सभी भाजपा कार्यालय शाम 5 बजे एकत्रित होकर फिजीकल होते हुए माधव चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौक, तात्याटोपे प्रांगण से भाजपा के सैकडों कार्यकर्ता नर्मदा सेवा यात्रा सीहोर के छीपानेर में शामिल होंगे।
साथ ही 18 मार्च को भाजपा सभी ग्रामीण केन्द्रों पर चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर विजय दिवस के रूप में आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार करेगी। इस बैठक को राजू बाथम, ओमप्रकाश खटीक ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन अशोक खण्डेलवाल व आभार हेमंत ओझा ने व्यक्त किया। बैठक में मछुआ कल्या बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, ओमप्रकाश खटीक, धैर्यवर्धन शर्मा, अशोक खण्डेलवाल, ओमी गुरू, लोकपाल लोधी, हेमंत ओझा, राजकुमार खटीक, डॉ. रीता गुप्ता, भानू दुबे, देवेन्द्र श्रीवास्तव, लक्ष्मी जाटव, डॉ. राकेश राठौर कार्यक्रम में जिला पदाधिकरी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
