जमीनी विवाद: पिता-पुत्र ने की युवक की गला रेत कर हत्या

Updesh Awasthee
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लिलवारा में पुराने जमीनी विवाद पर एक 19 वर्षीय युवक माखन की उसके ताऊ व उसके भाई ने ही रास्ते में पुराने जमीनी विवाद को लेकर रोक लिया और उसकी मारपीट करते हुए  माखन का गला हसिये काट दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी रिपोर्ट पर से दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम लिलवारा निवासी माखन पुत्र दौजा जाटव उम्र 19 वर्ष व मिश्रा जाटव, रामदयाल जाटव एक ही परिवार के हैं और दोनों में पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा था तभी मिश्रा जाटव व रामदयाल के मन में एक सोच आई कि अपनी जमीन का विवाद माखन की हत्या करके सुलट सकता हैं। 

बस इसी बात को ध्यान में लेकर दोनों रणनीति बनाते हुए आज खेत पर काम करके लौट रहे माखन को रास्ते में ही रोक लिया और उससे कहा कि तू हमारी जमीन का विवाद नहीं सुलटने दे रहा है। इस पर पहले मिश्रा जाटव ने उसे दबोच कर उसकी मारपीट की और रामदयाल ने हसिये से उसका गला रेत दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

इस बात की सूचना तत्काल ग्रामीणों ने  डायल 100 को दी इसके माध्यम से माखन के शव को तत्काल पीएम के लिए बदरवास भेजा तब तक आरोपी मौका देखकर घटना स्थल से भाग खड़े। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!