शिवपुरी। 30 मार्च को भदैया कुण्ड पर डीटीपीसी के द्वारा लगाए जाने वाले मेले में मशहूर गायक उदित नारायण एवं शान के आने की संभावना है।
हालांकि प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल को भी इस कार्र्यक्रम में भाग लेना था लेकिन ऐयर कनेक्टीविटी न मिलने के कारण वह नहीं आ पा रहीं हैं। एसडीएम रूपेश उपाध्याय ने बताया कि मेले का आयोजन 29 मार्च से हो रहा है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीटीपीसी द्वारा यह कार्र्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।