आप के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल शिवपुरी में पहली बार करेंगे विशाल आमसभा

NEWS ROOM
शिवपुरी। मप्र की भाजपा सरकार में मप्र विद्युत विभाग द्वारा विद्युत नियामक आयोग के समक्ष विद्युत दरों को बढ़ाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी विशाल बिजली आन्दोलन 21 मार्च को करने जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन मे प्रथम बार पार्टी की मप्र इकाई के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल का आगमन हो रहा है जो स्थानीय एचडीएफसी बैंक के सामने आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। 

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के संगठन प्रभारी हिमांशु कुलश्रेष्ठ व जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा भी होंगें। जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा की अगुवाई में आयोजित होने वाले बिजली आन्दोलन को सफल बनाने के लिए गत दिवस जिला कार्यालय आदर्श नगर पर आप पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विधानसभाओं पर भी बिजली प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाने की चर्चा हुई। 

इसके अलावा मुख्य रूप से बिजली आन्दोलन के माध्यम से जनता को बताया जाएगा कि किस प्रकार से प्रदेश मे मप्र की भ्रष्ट भाजपा सरकार के द्वारा भोली-भाली जनता से 3 गुना अधिक विद्युत दर वसूली जा रही है जो कि पहले से ही की जा रही है।

अब पुन: विद्युत दरों में 11 प्रतिशत बिजली दरो मे अतिरिक्त वृद्धि की साजिश रची जा रही है जिससे आम आदमी और किसान की कमर तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है यह आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और प्रदेश की इस भाजपा सरकार के खिलाफ बिजली के बिलों में की जा रही जनता के साथ लूट का पर्दाफाश करने के लिए 21 मार्च को विशाल बिजली आन्दोलन धरना प्रदर्शन व आमसभा का आयेाजन किया जा रहा है। इस विशाल आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में आप कार्यकर्ताओं व आमजन से शामिल होने की अपील की गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!