शिवपुरी। भ्रष्टाचार की ब्रांड एम्बेस्डर बनी नगर पालिका मे अब महिला कर्मचारी भी सुरक्षित नही है। बताया जा रहा है कि एक ठेकेदार ने नपा शिवपुरी कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता कर दी है। सीएमओ ने पुलिस को एक आवेदन देकर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका में पदस्थ महिला कर्र्मचारी कैशियर शाखा में पदस्थ है। ठेकेदार ने उक्त महिला कर्मचारी से अभ्रदता कर दी। महिला कर्मचारी ने इस मामले की शिकायत नगर पालिका सीएमओ रणवीर सिंह से की। सीएमओ ने ठेकेदार के विरूद्व कार्रवाई करने के लिए कोतवाली पुलिस को एक आवेदन दिया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
सीएमओ रणवीर कुमार का कहना है कि ठेकेदार राजेश शर्मा ने नगर पालिका की केशियर शाखा में घुसकर महिला कर्र्मचारी के साथ अभद्रता की। जब बीच बचाव करने के लिए वह वहां पहुंचे तो ठेकेदार ने उनके साथ भी गाली गलौंच की। इसके बाद ठेकेदार मौके से भाग निकला। घटना के बाद कर्र्मचारियों ने आक्रोश छा गया।
दफ्तर की गोपनीयता हुर्ई भंग
मु य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार के जबरन महिला कक्ष केशियर शाखा में घुसने से द तर की गोपनीयता भंग हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थल संवेदनशील है। साथ ही केशियर शाखा में कई महत्वपूर्र्ण दस्तावेज रहते हैं। ऐसे स्थल पर ठेकेदार द्वारा की गई अभद्रता असहनीय है।
