बिजली विभाग का कारनामा, मीटर लगे नही थमा दिये हाथो में बिल

NEWS ROOM
कोलारस। जिले के कोलारस तहसील के बदरवास विकासखण्ड अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत अकौदा में ग्राम मूढरी में विद्युत विभाग कि एक नई कहानी सामने आई है। यहां अभी तक कुछ घरो में मीटर ही नही लगे और बिजली विभाग ने ग्रामीणो को बिल थमा दिये है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम मूढऱी में अटल ज्योति योजना के तहत ग्रामीणो को एक बत्ती कनैक्शन दिया गया था जिसके बाद ठेकेदार द्वारा बीपीएल धारियो से एक बत्ती कनैक्शन के लिए जरूरी दस्तावेज  लिए गए थे लेकिन दस्तावेज देने के बाद कुछ घरो पर तो मीटर लगा दिये गए लेकिन कुछ घरो पर आज भी मीटर नही लगा गए है और बिना बिजली कनैक्शन के ही बिजली के बिल ग्रामीणो को थमा दिये गए। बिना बिजली कनैक्शन के बिजली के बिल थमाने के बाद ग्रामीणो में रोष कि स्थिती निर्मित है। 

साथ ही ग्रामीणो ने आरोप लगाया है। कि जिस ठेकेदार को कनैक्शन का काम सोंपा गया है। वह पुराने खंबो पर ही जो जर्जर हालत में है। उन्ही पर केटल  डालने का कार्य कर रहा है। और तार भी ऐसे डाले गए है। जो बिलकुल झूल रहे है और हादसे को दावत दे रहे है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!