कोंचिंग जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़,मां ने समझाया तो मां को भी पीट दिया

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत वर्मा कॉलोनी में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ बीते रोज एक युवक ने उस समय छेड़छाड़ कर दी जब वह अपने घर से शाम को कोचिंग जा रही थी। इस बात की शिकायत किशोरी ने अपनी मां से की तो मां ने युवक के घर जाकर युवक को समझाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार प्रगति पुत्री रामवीर नामदेव परिवर्तित नाम उम्र 15 वर्ष निवासी वर्मा कॉलोनी शिवपुरी अपने घर से कोंचिंग जा रही थी। तभी शाम 4 बजे कृष्णपुरम कॉलोनी में कमल नरूला निवासी वर्मा कॉलोनी ने उसके साथ अश£ील छेडख़ानी कर दी। जब किशोरी ने इस बात की शिकायत आरोपी युवक की मां से की तो मां ने अपने पुत्र को समझाने की बजास पीडि़ता से ही गाली गलौंच कर दी। 

इस बात की शिकायत किशोरी ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट से पुलिस ने कमल नरूआ और उसकी मां सीमा के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!