चार नकाम पोश बदमाशों ने रास्ता रोककर युवक को लूटा, मामला चोरी का दर्ज

Updesh Awasthee
बदरवास। जिले के बदरबास थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देते हुए युवक की बाईक,मोबाईल सहित नगदी पार कर दी। इस बात की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने की बजाए चोरी का मामला दर्ज कर इस मामले से इतश्री कर ली।

जानकारी के अनुसार फरियादी हरिओम पुत्र श्याम बाबू रघुवंशी उम्र 34 साल निवासी खजूरी हाल र्ईसरी ढावा जब ढावे से अपने घर की ओर जा रहा था तो रास्ते में बदमाश ने उसकी मोटरसाइकिल रोक कर पहले तो उसकी जमकर मारपीट की एवं इसके बाद उसका मोबाईल, मोटरसाइकिल और जेब में रखे 41500 रूपए छिना लिए। लूट के बाद बदमाश भाग निकला तत्पश्चात फरियादी ने बदरवास थाने आकर घटना की रिपोर्ट लिखार्ई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 328, और 379 का मामला कायम कर लिया। 

हुई लूट लेकिन पुलिस ने कायम की चोरी
बदरवास थाने में फरियादी हरिओम रघुवंशी ने अपने साथ हुई लूट की बारदात की रिपोर्ट लिखाई लेकिन पुलिस ने लूट की धारा कायम न करते हुए इसे चोरी में तब्दील कर दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!