घर से किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमरपुर में बीते रोज एक नाबालिग किशोरी का अपहरण उस समय हो गया जब परिजन खेत पर गए हुए थे। किशोरी के परिजनों ने दो दिन तक हर संभव जगह किशोरी को तलाशा जब किशोरी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कोलारस कस्बे के ग्राम अमरपुर में जानकी पुत्री मुरारी जाटव उम्र 45 वर्ष अपने घर में अकेली थी। परिजन खेत पर गए हुए थे। जब लौटकर आकर देखा तो किशोरी नहीं मिली। परिजनों ने हर सभंंव जगह किशोरी को तलाशा जब नहीं मिली तो कोलारस थाने में रिपोट दर्ज कराई।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!