बाईक चोर गिरोह सक्रिय, दो बाईकों को बनाया निशाना

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के दो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि को अज्ञात चोरों दो मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते हुए चोरी की  घटना को अंजाम दे डाला। वाहन स्वामियों ने नरवर एवं दिनारा थाना में मोटरसाइकिल चारी की रिपोर्ट दर्ज करार्ई है। पुलिस ने धारा 379 का प्रकरण दर्जकर वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में मकान के आगे रखी एक मोटरसाइकिल को बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चुरा ले गए। चोरी गर्ई मोटरसाइकिल का न बर एमपी 33 एम जे 9704 कीमती 15 हजार रूपए बताई जा रही है वहीं दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम दबरा में धर्मेन्द्र पुत्र बादाम सिंह अहिरबार की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएन 1404 चोरी कर ले गया। पुलिस ने दोनो मोटरसाइकिल चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!