मोदी की नोट बंदी: ऑटो चालक के अकाउंट में आए आठ लाख खाते पर लगा होल्ड

NEWS ROOM
मुकेश रघुवंशी, लुकवासा। जिले के कोलारस अनुविभाग में आज एक अजीव मामला प्रकाश में आया है। इस छोटे से कस्बे में निवासरत एक ऑटो चालक के अकाउंट में मोदी की नोटबंदी के बाद आठ लाख रूपए आ गए है परंतु ऑटो चालक इन रूपयों का उपयोग नहीं कर पा रहा है। क्योंकि उसके अकाउंट पर होल्ड लग गया है। 

जानकारी के अनुसार देवेन्द्र पुत्र मुरारी लाल चिडार निवासी लुकबासा आज अपने खाते में से कुछ रूपये निकालने गया। जैसे ही वह भारतीय स्टेट बैंक की शाखा लुकवासा के क्योस्क बैंक में पहुंचा तो बैंक संचालक ने खातें में आई राशि देखी तो चौक गया कि उसके खाते में आठ लाख रूपए है। 

लेकिन गलत एंट्री समझ कर क्योस्क बैंक के संचालक ने पुन: खाते का स्टेटमेंट देखा तो उसमें आठ लाख रूपए दिखाई दिए। जब इन रूपयों को निकालना चाहा तो खाते पर होल्ड लगा होने से उक्त राशि का लेनदेन नहीं हो सका। ऐसा नहीं है कि यह पहला मामला हो इससे पहले भी नोटबंंदी के बाद कई खातों में रातों रात लाखों रूपए की राशि आ गई है। पर बैंकों ने ऐसे खाता धारकों के खातों पर होल्ड लगा दिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!