लाखो को जुआ हजारो में कनवर्ट किया पुलिस ने,वर्दी को छूट, 7 गिरफ्तार

NEWS ROOM
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फिजिकल चौकी क्षेत्र में खिन्नी नाके के पास से जुआरियो को पुलिस ने हार जीत का दाव लगाते हुए दबोच लिया है। पकड़े गए जुआरी हाई प्रोफाइल जुआरी बताए जा रहे हैं। वही जुआ खेलते एक वर्दीधारी को भी पुलिस ने दबौचा था। जिसे वर्दी में होने की वजह से पुलिस ने छोडऩे की भी खबर आ रही है।
  
पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि फिजिकल चौकी क्षेत्र के खिन्नी नाका के पास कुछ जुआरी हार जीत का दाव लगा रहे हैं। जिस पर  सिटी कोतवाली पुलिस मय दल बल के पहुंची। 

बताया गया है कि इस जुएं के फड़ से पुलिस ने भूरा बाथम,राकेश मिश्रा मगरौनी बाले हाल निवासी नरेन्द्र नगर,आनंद गुप्ता,पारस जैन, कुलदीप तोमर,महेंद्र बंसल को गिर तार किया है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 11700 रूपये और ताश की गड्डी बरामद की है वही इस जुए की राशि को लेकर बाजार में चर्चा  गर्म है। बाजार में इस जुएं को लेकर चर्चा चल रही है कि इस जुए की राशि दो लाख के लगभग थी। जिसे पुलिस ने महज 11700 बताया है। 

वही सूत्रों की माने तो इस हार जीत का दाव लगाते पुलिस ने सात आरोपियों के साथ एक फोरेस्ट के डिप्टी रेंजर को भी पकड़ा था। जो कि वर्दी पहने हुए थे। इसे वर्दी का फायदा देते हुए पुलिस ने मौके से छोड़ दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!