प्रदेश सरकार के बजट को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध

शिवपुरी। प्रदेश की भाजपा सरकार भी केन्द्र की राह चलकर आज घोषित बजट में किसानों को प्रत्यक्ष कोई राहत नहीं दी गई। भारतीय जनता पार्टी ने स्वयं अपने घोषणा पत्र में कर्ज माफी का वायदा किया था। आज जारी प्रेस नोट में कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह बजट जनता के साथ छलावा है। 

लेकिन उनका वायदा जुमला साबित हुआ। और 3 साल से प्राकृति की मार झेल रहा किसान इस बार नोटबंदी से तो उसकी कमर ही टूट गई। लेकिन बजट मे भाजपा सरकार द्वारा न किसानों के कर्ज माफ किये न किसानों के बिजली के बिल। 

उल्टे आज ही के दिन केन्द्र सरकार की भांति रसोई गैस पर 86.50 रूपये बढाकर ग्रहणियों को होली का झटका दिया है। इस तरह म0 प्र0 की भाजपा सरकार आम उपभोक्ता पर सर्वाधिक वैट टैक्स लगाकर देश में एक कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 

भ्रष्टाचार और वैट टेक्स में मप्र सरकार कीर्ति मान स्थापित कर रही है। वैट टेक्स की मार हर वर्ग झेल रहा है। प्रदेश सरकार का यह बजट किसानों और आमजन के हित में कतई नहीं है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!